Daily Horoscope: कारोबारी विस्तार की संभावना बनेगी, शांत रहें

0
97

एस्ट्रो राजेश पुरोहित। हिमाचल टॉप न्यूज़

🔅दिनांक =15-मार्च-2023
🔅दिन = बुधवार
🔅संवत् = 2079
🔅मास = चैत्र मास
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= अष्टमी तिथि आज शाम 0645 तक रहेगी।
आज का राहूकाल:- दोपहर 12:00 से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें।

कुलदेवी सुकराला माता, जम्मू

मेष राशि :- मित्रों का सहयोग बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी | मनचाही नौकरी पाने का यह सही समय है | सेहत में सुधार होगा |

वृषभ राशि :- सोच-विचार कर पूंजी निवेश करें | कार्यकुशलता में सुधार होगा | किसी बात को लेकर परिवार में असहमति बन सकती है | धैर्य रखें |

मिथुन राशि :- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें | निवेश आदि में नुकसान से बचने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लें | संतान सुख मिलेगा |

कर्क राशि :- करियर को लेकर असमंजस में रहेंगे | बड़ा निर्णय लेने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें | कारोबारी विस्तार की संभावना बनेगी | शांत रहें |

सिंह राशि :- खान-पान पर ध्यान दें, सेहत में सुधार होगा | व्यापारिक मामलों में लाभ की स्थितियां बन रही है | प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है |

कन्या राशि :- जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है | घूमने का कार्यक्रम बन सकता है | जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें |

तुला राशि :- व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है | कुछ लोग आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं | आय के स्रोत बढ़ेंगे |

वृश्चिक राशि :- रुचिकर कार्यों में व्यस्त रहेंगे | प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा | कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है | यात्रा संभव है |

धनु राशि :- पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद गहरा हो सकता है | विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिलने के आसार हैं | मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी |

मकर राशि :- किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें | स्वास्थ्य का ध्यान रखें | जरूरतमंदों की मदद करेंगे |

कुंभ राशि :- नया काम शुरू करने का सही समय है | पुरानी अटकी योजनाएं पूरी होंगी | किसी जरूरी काम के लिए उधार लेना पड़ सकता है |

मीन राशि :- वित्तीय मामलों में नुकसान हो सकता है | खर्च पर नियंत्रण रखें | धैर्य से काम लें | कार्यक्षेत्र में पदलाभ मिलेगा | प्रियजन से मुलाकात होगी |