एस्ट्रो राजेश पुरोहित। हिमाचल टॉप न्यूज़
🔅दिनांक =16-मार्च-2023
🔅दिन = गुरुवार
🔅संवत् = 2079
🔅मास = चैत्र मास
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= नवमी तिथि आज शाम 04:39 तक रहेगी।
आज का राहूकाल:- दोपहर 01:30 से 03 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें।
मेष राशि :- सहूलियत के अनुसार कार्ययोजना में बदलाव कर लेंगे | अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है | आय में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे |
वृषभ राशि :- मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा | आत्मविश्वास के साथ जो भी काम करेंगे, सफलता मिलेगी | प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं |
मिथुन राशि :- आय से अधिक खर्च चिंता का कारण बन सकता है | बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी | दुविधा की स्थिति तरक्की में बाधक रहेगी |
कर्क राशि :- कानूनी मसले सुलझने के आसार है | सोच-समझकर नई योजना में निवेश करें | पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे | सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी |
सिंह राशि :- कारोबार में लाभ की संभावना है | नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी | संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं | नए संपर्क बनेंगे |
कन्या राशि :- दौड़-धूप के चलते सेहत बिगड़ सकती है | पारिवारिक मामले बातचीत से हल होंगे | संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे | मित्र मिलेंगे |
तुला राशि :- अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे | साझेदारी में काम करने से बचें | बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त कर सकते हैं |
वृश्चिक राशि :- भावुकता में आकर गलत फैसला ले सकते हैं | अपनों की नाराजगी दुखी कर सकती है | काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है |
धनु राशि :- बातचीत में नरमी बरतें, विवाद का समाधान हो सकता है | आय के स्त्रोत बढ़ेंगे | अपनी उपलब्धियों को परिवार के साथ बांटकर खुश होंगे |
मकर राशि :- दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी | कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले सुलझ सकते हैं | वाहन खरीदने का मन बनेगा | धैर्य से काम लें |
कुंभ राशि :- अपनों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे | आप बेहतर अवसर की तलाश में रहेंगे | सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी |
मीन राशि :- जो लोग आप का विरोध कर रहे थे, वही समझौता करना चाहेंगे | निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती हैं | नए मित्र बनेंगे |