एस्ट्रो राजेश पुरोहित। हिमाचल टॉप न्यूज़
🔅दिनांक =17-मार्च-2023
🔅दिन = शुक्रवार
🔅संवत् = 2079
🔅मास = चैत्र मास
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= दशमी तिथि आज दोपहर 02:06 तक रहेगी।
आज का राहूकाल:- सुबह 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें।
मेष राशि :- महत्वपूर्ण कार्यों को सहज ही पूरा कर लेंगे | खानपान पर विशेष ध्यान दें | कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें |
वृषभ राशि :- पारिवारिक समारोह में व्यस्त रहेंगे | कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी | वाणी में संयम बरतें अन्यथा अपनों को ठेस पहुंच सकती है |
मिथुन राशि :- कहीं से सुखद समाचार मिल सकता है | घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च करना पड़ सकता है | पुराने मित्र या रिश्तेदार से भेंट हो सकती है |
कर्क राशि :- धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी | कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है | व्यापारियों के लिए भी बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी |
सिंह राशि :- राजनीतिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा | सफर में सावधानी बरतें | संतान पक्ष संबंधित चिंता दूर हो सकती है | राजकीय मामले सुलझेंगे |
कन्या राशि :- स्वास्थ्य की अनदेखी करने से पुराना रोग उभर सकता है | आर्थिक मामलों में पक्ष मजबूत हो सकता है | सोच-विचारकर पूंजी निवेश करें |
तुला राशि :- महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें | घर व ऑफिस में तालमेल बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें |
वृश्चिक राशि :- कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है, मनोबल बनाए रखें | मामूली बातों को तूल देने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं | यात्रा का योग है |
धनु राशि :- राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी पक्ष कमजोर पड़ सकता है | संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी | कानूनी मामले पक्ष में सुलझेंगे | विवाद से दूर रहें |
मकर राशि :- कार्यस्थल पर सक्रियता बनाए रखें | समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | जरूरी कार्यों पर धन खर्च करना पड़ सकता है | प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी |
कुंभ राशि :- संतान संबंधी मामलों में शीघ्र निर्णय न लें | आकस्मिक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं | जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे |
मीन राशि :- रिश्तों में प्रेम और विश्वास बना रहेगा | वित्तीय मामलों में बाधा आएगी, लेकिन लाभ मिल सकता है | कारोबारी विस्तार संभव है |