Chamba: जोत मार्ग पर हादसा, कांगड़ा के युवक की मौत

0
622

चुवाड़ी। हिमाचल टॉप न्यूज़

जिला के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत जोत मार्ग पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना की टीम मौके को रवाना हो गई तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे का शिकार हुई कार में कांगड़ा के दो युवक सवार थे तथा जोत की तरफ से वापिस अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार जोत मार्ग पर कुंडे दा खेतर में सुबह तड़के 5 बजे एक फोर्ड फिगो कार नंबर एचपी 91-3368 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में कुल दो व्यक्ति सवार थे, जिसमे से एक की मौके पर ही मौत हो गई।  दूसरे को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल चुवाड़ी ले जाया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अविनाश पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव चनेड, डाकघर फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक निवासी गांव ड़डोह फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।