विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 2 लाख

18
53

कांगडा। हिमाचल टॉप न्यूज़

विदेश भेजने के लिए वीजा उपलब्ध करवाने के नाम पर 2 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। शातिर ने धर्मशाला के एक व्यक्ति से इसी वर्ष जनवरी माह में यह ठगी की थी जिसके बाद सदर थाना में दर्ज इस मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय दीपक गुप्ता निवासी डॉ. ओम प्रकाश सिंह गली फौजी रोड कोटकपुरा तहसील एवं जिला फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी हालांकि रहने वाला पंजाब का है लेकिन पुलिस ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 27 जनवरी, 2020 को धर्मशाला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें व्यक्ति ने बताया था कि उसे दुबई भेजने के नाम पर 2.20 लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उधर, सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर 2.20 लाख रुपए की ठगी के आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में लखनऊ में रह रहा था। जनवरी माह में इस संबंध में मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी।

18 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here